Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

Ballari Violence: कर्नाटक के बल्लारी में बैनर विवाद ने लिया हिंसक रूप दो गुटों की झड़प में एक व्यक्ति की मौत

Ballari Violence Karnataka

Ballari Violence: कर्नाटक के बल्लारी में बैनर विवाद ने लिया हिंसक रूप दो गुटों की झड़प में एक व्यक्ति की मौत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

कर्नाटक के बल्लारी शहर में राजनीतिक बैनर लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद गुरुवार को हिंसक झड़प में तब्दील हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यह झड़प कांग्रेस विधायक भरत रेड्डी और बीजेपी विधायक गली जनार्दन रेड्डी के समर्थकों के बीच हुई, जिससे शहर में अफरा तफरी मच गई।

पुलिस के अनुसार घटना बल्लारी के अवाम्भावी इलाके में उस समय शुरू हुई जब भरत रेड्डी के समर्थक जनार्दन रेड्डी के आवास के सामने बैनर लगाने पहुंचे। बैनर लगाए जाने का जनार्दन रेड्डी समर्थकों ने विरोध किया, जिसके बाद पहले दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। देखते ही देखते यह कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों गुटों की ओर से जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हालात इतने बिगड़ गए कि मौके पर मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। हिंसा की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक निजी गनमैन को कथित तौर पर हवा में गोलियां चलाते हुए देखा जा सकता है, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और भीड़ को तितर बितर करने के लिए हवा में फायरिंग भी की गई। इस दौरान कई लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि हिंसा में घायल लोगों की संख्या और पहचान की पुष्टि की जा रही है। वहीं एक व्यक्ति की मौत की भी आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है, जिसके बाद तनाव और बढ़ गया।

घटना के बाद बल्लारी शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हालात अब नियंत्रण में हैं लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखी गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और हिंसा में शामिल लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें