Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Delhi Crime: बदरपुर में लूट के विरोध पर युवक की चाकू मारकर हत्या, 72 घंटे में मामला सुलझा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime: बदरपुर में लूट के विरोध पर युवक की चाकू मारकर हत्या, 72 घंटे में मामला सुलझा, तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले के बदरपुर इलाके में हुई एक सनसनीखेज हत्या और लूट की वारदात का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर ही खुलासा कर दिया है। बदरपुर बस स्टैंड के पास 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या और मोबाइल लूट की गुत्थी को ऑपरेशंस यूनिट और स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में एक होटल कर्मचारी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, लूटा गया मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर ली गई है।

दक्षिण-पूर्वी जिला के डीसीपी हेमंत तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहसिन उर्फ नूर (20), दीपक सूर्यवंशी (18) और हिमांशु (21) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी एक स्कूटी पर सवार थे और उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण निवासी मकबूल अकरम के रूप में हुई है, जो दिल्ली में मजदूरी करता था और मिथापुर एक्सटेंशन में रहता था। उसका शव 26 जुलाई की सुबह करीब 5:51 बजे बदरपुर बस स्टैंड के पास खून से लथपथ हालत में मिला था। शव पर चाकू के गहरे घाव थे और उसका मोबाइल फोन गायब था, जिससे पुलिस को लूट की आशंका हुई।

चूंकि घटना के समय कोई प्रत्यक्षदर्शी मौजूद नहीं था, इसलिए पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की मदद ली। करीब 1000 से ज्यादा कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को एक स्कूटी दिखाई दी, जिसकी हेडलाइट खराब थी और जो गलत दिशा में चल रही थी। यह स्कूटी घटनास्थल के आसपास कई बार घूमती नजर आई और इसी क्लू ने जांच को आगे बढ़ाने में मदद की।

बाद में अर्पण विहार से मिली एक क्लियर फुटेज में तीन संदिग्धों के चेहरे दिखाई दिए, जिससे पुलिस ने उनकी पहचान शुरू की। स्कूटी चला रहा युवक फरीदाबाद के बसंतपुर स्थित एक होटल में काम करने वाला मोहसिन निकला। मोहसिन की गिरफ्तारी के बाद उसके साथियों दीपक और हिमांशु की भी पहचान कर उन्हें मोलरबंद गांव से दबोच लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे नशे के आदी हैं और कुछ दिनों से होटल में ही ठहरे हुए थे। पैसों की तंगी और नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए उन्होंने लूट की योजना बनाई। घटना वाली सुबह बदरपुर बस स्टैंड पर मोबाइल में व्यस्त मकबूल अकरम को उन्होंने निशाना बनाया। जब उसने विरोध किया तो हिमांशु ने दीपक के कहने पर उस पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद तीनों मोबाइल लेकर स्कूटी से फरार हो गए। पुलिस जांच में पता चला कि हिमांशु के खिलाफ पहले से छह आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि मोहसिन और दीपक का आपराधिक रिकॉर्ड पहली बार सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से स्कूटी, हत्या में इस्तेमाल चाकू, लूटा गया मोबाइल फोन और घटना के वक्त पहने गए कपड़े जब्त कर लिए हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें