Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

Delhi Crime: मयूर विहार फेज-3 के हनुमान मंदिर में चोरी करने वाला कुख्यात चोर मॉन्टी गिरफ्तार, नकदी और घंटी बरामद

Delhi Crime: मयूर विहार फेज-3 के हनुमान मंदिर में चोरी करने वाला कुख्यात चोर मॉन्टी गिरफ्तार, नकदी और घंटी बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर थाना पुलिस ने मयूर विहार फेज-3 स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक कुख्यात चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय मॉन्टी के रूप में हुई है, जो राजवीर कॉलोनी का रहने वाला है। उसके पास से चोरी की गई नकदी, एक मंदिर की घंटी और चोरी में इस्तेमाल किया गया औजार जब्त किया गया है।

डीसीपी पूर्वी जिला अभिषेक धानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 जुलाई को गाजीपुर थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर में चोरी की सूचना मिली थी। इस मामले में मंदिर के पुजारी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की। मौके पर पहुंचे एसआई संदीप ने शिकायत दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया, जिसके बाद एसएचओ गाजीपुर और एसीपी मधु विहार की निगरानी में एक विशेष टीम गठित की गई।

इस टीम में एसआई संदीप, हेड कांस्टेबल जितेंद्र और कांस्टेबल अजय को शामिल किया गया। टीम ने घटनास्थल और मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की। फुटेज में संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान मॉन्टी के रूप में की, जो पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।

आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस ने उसके ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मॉन्टी से पूछताछ में उसने न केवल इस मंदिर चोरी की वारदात को स्वीकार किया, बल्कि कई अन्य मंदिरों और धार्मिक स्थलों में की गई चोरियों में भी अपनी संलिप्तता कबूली है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मॉन्टी के पास से एक सब्बल (लोहे का औजार), मंदिर से चुराई गई घंटी और 2000 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मॉन्टी की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी और वह बचपन से ही आपराधिक किस्म के लोगों के संपर्क में रहा। इसी कारण वह मंदिरों को आसान निशाना मानते हुए चोरी की राह पर चल पड़ा। उसे लगता था कि मंदिरों में चढ़ावे के रूप में नकदी और कीमती वस्तुएं आसानी से मिल जाती हैं, और सुरक्षा भी कम होती है।

फिलहाल गाजीपुर थाना पुलिस आरोपी से और भी मामलों में पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि उसकी गिरफ्तारी से इलाके में हुई अन्य धार्मिक स्थलों पर चोरियों की गुत्थियां भी सुलझाई जा सकेंगी। इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में भी राहत और संतोष देखा गया, क्योंकि मंदिरों को निशाना बनाने की घटनाएं लोगों की धार्मिक भावनाओं को गहरा आघात पहुंचाती हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें