Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Solid Waste Management Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित, स्वच्छ शहर के लिए दिया जिम्मेदारी निभाने का संदेश

Solid Waste Management Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित, स्वच्छ शहर के लिए दिया जिम्मेदारी निभाने का संदेश

नोएडा, 16 जुलाई। ग्रेटर नोएडा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Solid Waste Management) को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से फीडबैक फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट ने ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (जीएनआईडीए) के सहयोग से विभिन्न बल्क वेस्ट जनरेटर्स (BWGs) के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए। कार्यक्रम का उद्देश्य ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ संस्थानों और आवासीय परिसरों में कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाना था।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम श्री भारत इंटरनेशनल कंपनी (इकोटेक-12), स्टेलर जीवन सोसाइटी (सेक्टर-1) तथा 11th एवेन्यू सोसाइटी (सेक्टर-16सी) में आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में संस्थानों के प्रशासनिक अधिकारी, प्रबंधन प्रतिनिधि, निवासी, हाउसकीपिंग स्टाफ तथा अन्य संबंधित लोगों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रमुख प्रावधानों, स्रोत पर कचरे के पृथक्करण, पर्यावरण संरक्षण तथा कचरा निस्तारण की वैज्ञानिक प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि यदि सभी नागरिक और संस्थान नियमों का पालन करें तो स्वच्छ और सतत शहर का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम में यह भी संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि निवासी, संस्थान, प्रबंधन और हाउसकीपिंग स्टाफ सभी की साझा भागीदारी से ही प्रभावी कचरा प्रबंधन संभव हो सकता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें