Noida Cyber Fraud: साइबर ठगी में इस्तेमाल म्यूल खातों पर कार्रवाई, चार खाताधारकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Noida Cyber Fraud: साइबर ठगी में इस्तेमाल म्यूल खातों पर कार्रवाई, चार खाताधारकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

नोएडा, 16 जुलाई। गौतमबुद्धनगर पुलिस ने साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए चार कथित म्यूल बैंक खातों के धारकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जांच के दौरान संदिग्ध लेनदेन और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, साइबर सेल के उपनिरीक्षक मोहित कुमार की शिकायत पर सेक्टर-24 स्थित शिवशक्ति अपार्टमेंट निवासी सुभाष सिंह और फेडरल बैंक के एक खाताधारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संबंधित खाते के खिलाफ एनसीआरपी पर साइबर धोखाधड़ी की 15 शिकायतें दर्ज हैं।

वहीं उपनिरीक्षक लोकेश कुमार द्वारा दर्ज एक अन्य मामले में साइबर वज्र अभियान के तहत 7 जुलाई से 13 जुलाई के बीच संदिग्ध म्यूल खातों की जांच की गई। जांच में सेक्टर-51 स्थित एसबीआई शाखा में दिल्ली के सोनिया विहार निवासी संध्या के नाम पर खोले गए खाते में संदिग्ध लेनदेन मिलने के बाद कार्रवाई की गई। इस खाते में 30 हजार, 10 हजार और 99 हजार रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन दर्ज पाए गए। यह खाता पहले ही सेक्टर-113 थाना पुलिस द्वारा फ्रीज किया जा चुका है।

इसके अलावा सेक्टर-51 स्थित बंधन बैंक में अमित कुमार के खाते की जांच के दौरान पता चला कि वह बैंक का पूर्व कर्मचारी है। जांच में सामने आया कि 29 जनवरी 2026 को उसके खाते में 20.30 लाख रुपये जमा हुए, जिन्हें अगले दिन निकाल लिया गया। इस खाते को भी एनसीआरपी शिकायत के आधार पर साहिबाबाद थाना पुलिस पहले ही फ्रीज कर चुकी है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img