आगरा पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले दो विदेशी ठगों को किया गिरफतार

आगरा पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले दो विदेशी ठगों को किया गिरफतार

रिपोर्ट: राजेश तौमर

आगरा की सर्विलांस टीम और साइबर थाना पुलिस ने दो ऐसे विदेशी ठगों को गिरफ्तार किया है जो ऑनलाइन ठगी के माध्यम से अब तक कई लोगों से 14 से 15 करोड रुपए की ठगी कर चुके हैं। दोनो ठग साउथ अफ्रीका के कैंबरून के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि यह दोनों ठग स्टडी वीजा पर नोएडा रह रहे थे हालांकि पुलिस अभी स्टडी वीजा की जांच पड़ताल कर रही है कि वाकई इन्होंने यहां पर एडमिशन लिया था या नहीं लिया Iथा। दोनों ही ठग काफी शातिर हैं। इन दोनों को पहले से ही पता था कि यदि हम गिरफ्तार कर लिए जाते हैं तो कैसे बचा जाएगा हालांकि पुलिस ने इन दोनों ठगों को जेल भेज दिया है और आगे की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

एसीपी आदित्य ने बताया कि ठगी करने वाले आरोपियों में से एक 06 माह पहले भारत आया है, जबकि दूसरा आरोपी एजुकेशन वीजा पर 3 साल से भारत में रह रहा था। ये रिफ्यूजी लोग हैं। दक्षिण अफ्रीका के कैमरून से संबंध रखते हैं। जांच में अभी तक ये दो लोग ही सामने आए हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img