CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाददिल्ली के कई इलाकों में सुरक्षा कड़ी, DDU मार्ग बंद

CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाददिल्ली के कई इलाकों में सुरक्षा कड़ी, DDU मार्ग बंद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आज दिल्ली के कई इलाकों में सुरक्षा कड़ी की गई है. दिल्ली के दिन दयाल उपाध्याय मार्ग को आम आदमी की आवाजाही के लिए बंद किया गया है. इसी रास्ते पर आम आदमी पार्टी कार्यालय और साथ ही साथ भाजपा मुख्यालय भी मौजूद है. दिल्ली पुलिस के जवान यहां मौजूद हैं साथ ही साथ ट्रैफिक पुलिस के जवान की भी मौजूदगी है.

आज 10:00 बजे के करीब आम आदमी पार्टी की तरफ से यहां प्रदर्शन किया जाएगा. अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के ITO इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. यहां पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा दिए हैं. ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है. इसके अलावा पुलिस की सलाह पर ITO मेट्रो स्टेशन को आज यानी 22 मार्च 2024 को सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक बंद करने का फैसला किया गया है. DMRC ने जानकारी देते हुए कहा कि शुक्रवार को आईटीओ मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा. मेट्रो आईटीओ स्टेशन से गुजरेगी, लेकिन वहां पर न तो यात्री उतर पाएंगे और न ही चढ़ पाएंगे.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img