आरएमएल में तीन प्रतीक्षालय संग ओपीडी पंजीकरण व दवा काउंटर में इजाफा

नई दिल्ली, 18 जुलाई: केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने वीरवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों की सुविधा के लिए तीन प्रतीक्षालय, एक ओपीडी पंजीकरण हॉल और एक नई फार्मेसी का उद्घाटन किया। इसके अलावा मेडिकल छात्रों ( यूजी व पीजी) के लिए रीडिंग रूम और मेडिकल अफसरों के लिए 42 सीटों की क्षमता वाले कार्यालय परिसर का भी शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव के साथ चिकित्सा निदेशक डॉ. अजय शुक्ला, डीन डॉ. आरती मारिया, एडिशनल एमएस डॉ. मनोज कुमार झा, डॉ. नीरा शर्मा, डॉ. बी.के. कुंडू और डॉ. आर.के. मोदी समेत कई विभागों के विभागाध्यक्ष, नर्स, तकनीशियन और अस्पताल के कर्मचारी मौजूद रहे। अपूर्व चंद्रा ने कहा, आरएमएल अस्पताल में 23 नए ओपीडी पंजीकरण काउंटर और 10 नए दवा काउंटर बनने से मरीजों को पर्चा बनवाने और दवा लेने में आसानी होगी। उन्होंने, नई सुविधाओं से संबंधित परियोजना को अंजाम देने वाले सीपीडब्ल्यूडी टीम के साथ स्वास्थ्य पेशेवरों की सराहना की।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img