दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में एक युवक की यमुना में डूबने से मौत

दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में एक युवक की यमुना में डूबने से मौत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में एक युवक की यमुना में डूबने से मौत हो गई. दिल्ली बोट क्लब की टीम ने शव बरामद कर लिया है. बताया जा रहा है की युवक नहाने गया था इस दौरान गहरे पानी में चले जाने की वजह से वह डूब गया. शव की पहचान 28 वर्षीय पप्पू यादव के तौर पर हुई है. वह दिल्ली से गाजियाबाद के सुंदर विहार का रहने वाला था.
दिल्ली बोट क्लब इंचार्ज हरीश कुमार ने बतया की रविवार शाम तकरीबन 4 बजे सोनिया विहार इलाके में यमुना में एक युवक के डूबने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही बोर्ड क्लब की टीम को गौताखोरों के साथ मौके पर भेजा गया. सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया और बोट से तलाशी ली गई. गोताखोरों ने छानबीन की 1 घंटे की मशक्कत के बाद युवक को बरामद किया गया, जिसकी यमुना में डूबने से युवक की मौत हो चुकी थी. शव को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img