उत्तर प्रदेश, नोएडा: बाइक मिस्त्री की दुकान पर सरे बाजार किसान को लगी गोली

अमर सैनी
 उत्तर प्रदेश, नोएडा। दनकौर कस्बे में रविवार की दोपहर बाइक ठीक कराने आए गांव के एक किसान को मिस्त्री की दुकान पर अचानक एयर गन से गोली लग गई। अचानक हुई इस घटना में किसान घायल हो गया। पीड़ित के सिर में खून बहने पर एक निजी चिकित्सक के यहां एक्स-रे कराया। एक्स-रे में सर में गोली की तरह की नुकीली चीज फसी हुई है ईकोटेक कोतवाली के अमरपुर गांव निवासी किसान राजदीप दनकौर कस्बे में दीनदयाल तिहारी के पास स्थित एक बाइक मिस्त्री की दुकान पर अपनी बाइक ठीक करने आए थे। वह दोपहर के समय अपनी बाइक ठीक कर रहे थे तभी अचानक उनकी कनपटी पर पीछे से आकर गोली लग गई।

हाथ लगाने पर देखा तो उनके हाथ में खून बह रहा था। घायल का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित ने इस संबंध में दनकौर कोतवाली में तहरीर दे दी है। पीड़ित का कहना है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एयर गन की गोली उनके सिर में लगी है। पुलिस ने घायल मेडिकल परीक्षण करने और उपचार के लिए जिम्स अस्पताल ग्रेटर नोएडा में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दनकौर पुलिस का कहना है कि युवक के सिर में किसी व्यक्ति द्वारा चलाई गई एयर गन की गोली लगी है। जिस व्यक्ति द्वारा हवा में गोली चलाई गई है उसकी जांच की जा रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img