उत्तर प्रदेश : नोएडा में पुलिस और शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से बदमाश हुआ लंगड़ा

Noida News : नोएडा में थाना सेक्टर-126 पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने बताया कि पुस्ता रोड सेक्टर-126 पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने मोटरसाइकिल को तेजी से चलाते हुए भागने का प्रयास किया।

पुलिस पर फायरिंग

पुलिस टीम ने उसका पीछा किया, तो बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।

बदमाश की पहचान

घायल बदमाश की पहचान रवि रंजन कुमार उर्फ बहादुर बादशाह के रूप में हुई है, जो ग्राम सुंदरा, थाना रोह, जिला नवादा बिहार का रहने वाला है और वर्तमान में ग्राम गेझा, थाना फेस-2, नोएडा में रहता है।

ये हुई बरामदगी

पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इसके अलावा, बदमाश से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है, जिसके संबंध में थाना कविनगर, कमिश्नरेट गाजियाबाद पर अभियोग पंजीकृत है।

पुलिस की कार्रवाई

घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि बदमाश का आपराधिक इतिहास पता लगाया जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img