Maujpur E Rickshaw Accident: मौजपुर में ई-रिक्शा पलटने से मासूम छात्रा की मौत, चालक फरार

Maujpur E Rickshaw Accident: मौजपुर में ई-रिक्शा पलटने से मासूम छात्रा की मौत, चालक फरार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के मौजपुर इलाके में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें स्कूल जा रही 8 साल की मासूम छात्रा अशिता पराशर की मौत हो गई। थाना जाफराबाद क्षेत्र में यह घटना उस समय हुई जब एक बैटरी ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पहले बाइक से टकराया और फिर पलट गया। हादसे में कई स्कूली बच्चे और एक टीचर रिक्शे में सवार थे, लेकिन अशिता गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अशिता शाहदरा के लिटिल फ्लावर स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा थी।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि ई-रिक्शा तेज रफ्तार से चल रहा था और अचानक बाइक से टकराने के बाद पलट गया। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला। अशिता रिक्शे के नीचे दब गई थी और उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी।

मृतक की मां ने रोते हुए बताया कि देर होने की वजह से बेटी अपनी बहन और अन्य बच्चों के साथ ई-रिक्शा से स्कूल जा रही थी। लेकिन चालक लापरवाही से गाड़ी तेज चला रहा था। परिवार का आरोप है कि इलाके में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा बिना लाइसेंस के चल रहे हैं, जिन्हें अक्सर नाबालिग या नशे की हालत में लोग चला रहे हैं। इसी कारण सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं और आम लोगों की जान खतरे में पड़ रही है।

स्थानीय लोगों ने भी बताया कि सरकार और प्रशासन की लापरवाही से इलाके में जगह-जगह ई-रिक्शा खड़े रहते हैं और तेज रफ्तार में चलते हैं। नतीजतन हादसे आम हो गए हैं। लोगों ने मांग की है कि ऐसे रिक्शा चालकों पर सख्त कार्रवाई हो और इस पर सख्त नियम बनाए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img