Faridabad BK Hospital: फरीदाबाद BK अस्पताल में पैरालाइज मरीज को इलाज न मिलने से परिवार परेशान

Faridabad BK Hospital: फरीदाबाद BK अस्पताल में पैरालाइज मरीज को इलाज न मिलने से परिवार परेशान

फरीदाबाद के BK अस्पताल की इमरजेंसी से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक महिला तीन दिनों से अपने पति को लेकर अस्पताल के चक्कर काट रही है। महिला का कहना है कि उसके पति को पैरालाइज का अटैक आया था, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने तीन दिनों में केवल एक इंजेक्शन लगाया है।

पीड़ित महिला ने बताया कि रात 11 बजे पति को पैरालाइज का दौरा पड़ा था और सुबह आठ-नौ बजे वह उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची थी। सभी जरूरी कागज जमा करने के बावजूद इलाज की स्थिति यह रही कि तीन दिन में एक ही दवा और एक इंजेक्शन दिया गया। महिला का कहना है कि इस हालात में मरीज की हालत लगातार बिगड़ रही है और अस्पताल प्रशासन मदद करने के बजाय बार-बार रेफर करने की बात कहता है।

परिवार का आरोप है कि अस्पताल में कोई भी सुविधा सही ढंग से उपलब्ध नहीं है। न दवाइयां समय पर मिल रही हैं, न ही इंजेक्शन। महिला का कहना है कि डॉक्टर मरीजों को देखने के बजाय उन्हें दूसरे बड़े अस्पतालों में भेजने की सलाह देते हैं। पीड़िता ने सफदरजंग अस्पताल भेजे जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब फरीदाबाद का इतना बड़ा सरकारी अस्पताल मौजूद है, तो यहां इलाज क्यों नहीं किया जा रहा।

महिला ने भावुक होकर बताया कि अकेले ही वह पति को लेकर लगातार दौड़-भाग कर रही है। हर दिन ऑटो-टेम्पो में आने-जाने पर दो से तीन सौ रुपये खर्च हो रहे हैं। लेकिन इतने प्रयासों के बाद भी उसके पति की हालत जस की तस बनी हुई है।

पीड़ित परिवार ने पुराने कागज और दवाइयों की पर्चियां भी दिखाईं और आरोप लगाया कि अस्पताल में लंबे समय से मरीजों को सही इलाज नहीं मिल रहा। अक्सर मरीजों को रेफर कर दिया जाता है, या फिर दवाइयों की कमी का हवाला दिया जाता है। कई बार यहां इलाज में देरी के कारण मरीज की मौत तक हो चुकी है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img