जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मचैल माता यात्रा मार्ग पर बादल फटा, 10 लोगों की मौत की आशंका

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मचैल माता यात्रा मार्ग पर बादल फटा, 10 लोगों की मौत की आशंका

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के पदर उपखंड स्थित चिशोती गांव में गुरुवार को मचैल माता यात्रा मार्ग पर बादल फटने की घटना हुई। अचानक आई बाढ़ से कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है और लगभग 10 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।घटना के बाद जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गईं। बाढ़ में लकड़ी का पुल और पीएमजीएसवाई पुल दोनों क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे इलाके का संपर्क बाधित हो गया है।विपक्ष के नेता सुनील कुमार शर्मा और स्थानीय विधायक मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

प्रशासन ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी है और आधिकारिक हताहतों की पुष्टि जल्द की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img