Noida Loan Scam: नोएडा में फर्जी लोन कॉल सेंटर का भंडाफोड़, महिला सहित 11 साइबर ठग गिरफ्तार

Noida Loan Scam: नोएडा में फर्जी लोन कॉल सेंटर का भंडाफोड़, महिला सहित 11 साइबर ठग गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सेक्टर-16 स्थित एक फर्जी लोन कॉल सेंटर पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में पुलिस ने महिला समेत कुल 11 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है, जो देशभर में हजारों लोगों से “0% ब्याज पर लोन” देने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी कर चुके थे। यह छापा गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट की फेस-1 थाना पुलिस, साइबर सेल और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में डाला गया। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का संचालन गौरव जोशी और उसकी पत्नी नेहा कर रहे थे, जो फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे अवैध रूप से लोगों का डाटा इकट्ठा कर उन्हें फोन करते थे और बिना ब्याज के लोन देने का लालच देते थे। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस, जीएसटी चार्ज और अन्य मदों में पैसे ऐंठे जाते थे। खास बात यह थी कि लोन की बजाय पीड़ितों के नाम पर बीमा पॉलिसी करा दी जाती थी। यह रकम बीमा कंपनियों के खातों में जाती थी, जिससे गिरोह को 40% से 60% का कमीशन मिलता था।

पुलिस ने कॉल सेंटर से 43 लैंडलाइन फोन, 21 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप, 6 सिम कार्ड और 2054 नागरिकों का डाटा बरामद किया है। इस डाटा में देशभर के नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी मौजूद थी, जिसका इस्तेमाल ठगी में किया जा रहा था। व्हाट्सएप चैट की जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह कई डाटा वेंडरों से संपर्क में था, जो इन्हें लगातार नया डाटा उपलब्ध कराते थे। गिरफ्तार आरोपियों पर IT एक्ट की धाराएं 66B और 66D सहित BNS की अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब फरार संचालकों और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img