Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Greater Noida PNB Protest: ऐच्छर पीएनबी शाखा के बाहर किसानों का प्रदर्शन, 16 खाताधारकों को रकम वापसNew Noida Master Plan: 80 गांवों में जमीन की मैपिंग शुरू, 361 किसानों की सहमतिParthala Mobile Snatching: बाइक टैक्सी से जा रही महिला अधिवक्ता का मोबाइल छीना, जांच शुरूNoida Industrial Lease Dispute: लीज पर दी औद्योगिक संपत्ति को नुकसान और 91 लाख किराया बकाया होने का आरोपYamuna Expressway Bus Shelter: यमुना एक्सप्रेसवे के 36वें किलोमीटर पर दोनों तरफ बनेंगे बस शेल्टरParamount Floraville STP Fine: एसटीपी की खामियों पर सोसाइटी को दोबारा जुर्माना, कुल बकाया 41.18 लाखNoida Diwali Market: दीपावली से पहले जगत फार्म, सूरजपुर और कासना के बाजारों में बढ़ी रौनकNoida Factory Damage: सेक्टर-63 की औद्योगिक इमारत में तोड़फोड़ और चोरी के आरोप में केस दर्ज

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में शादी कराने के नाम पर साइबर ठगी, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Hapur News : साइबर ठगों ने बहादुरगढ़ के लहडरा गांव निवासी दिनेश कुमार को शादी कराने के नाम पर 72,500 रुपये का चूना लगा दिया। ठगों ने फर्जी कॉल और क्यूआर कोड के जरिए पीड़ित से पैसे ऐंठे और फिर धमकी देकर मामले को दबाने की कोशिश की।

पीड़ित की शिकायत

दिनेश कुमार ने साइबर क्राइम थाना में दर्ज अपनी शिकायत में बताया कि 4 मई 2025 को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाली युवती ने खुद को सुरभि बताते हुए कहा कि वह “शादी पार्टनर डॉट कॉम, मुरादाबाद” से बोल रही है। उसने शादी के लिए रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की बात कही और दावा किया कि फीस जमा करने पर वह लड़की से मिलवाएगी।

ठगी की वारदात

विश्वास में आकर दिनेश ने 5 मई से 7 मई 2025 तक ठगों द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर 60,000 रुपये और क्यूआर कोड के जरिए 12,500 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जब दिनेश ने मीटिंग की बात की, तो ठग इधर-उधर की बातें करने लगे और धमकी देने लगे। इससे दिनेश को ठगी का अहसास हुआ।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

साइबर क्राइम थाना प्रभारी नजीर खान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें