उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा की इको विलेज वन सोसाइटी में जलसंकट

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज वन सोसाइटी में पिछले तीन दिनों से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। 15 तारीख से शुरू हुई यह समस्या पंप खराब होने के कारण उत्पन्न हुई। सोसाइटी में रहने वाले लगभग 7 हजार लोग इससे प्रभावित हैं।

मेंटेनेंस टीम प्राधिकरण के पंप से टैंक में पानी भर रही है। फिर भी लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है। इस स्थिति से नाराज होकर निवासियों ने आज विरोध प्रदर्शन भी किया।सोसाइटी के निवासी शशि भूषण के अनुसार, मेंटेनेंस टीम ने शुरू में टैंक में खराबी का हवाला दिया। जबकि वास्तविक समस्या पानी की सप्लाई में थी। वर्तमान में पानी की आपूर्ति समय-समय पर की जा रही है। इससे स्कूली बच्चों को तैयार करने में अभिभावकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एक अन्य निवासी सतेंद्र ने बताया कि भारी मेंटेनेंस चार्ज के बावजूद बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। कई टावरों में तो पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद है। लाखों रुपये खर्च कर फ्लैट खरीदने वाले निवासियों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। वही मेंटेनेंस टीम की तरफ से कहा जा रहा है कि एक-दो दिनों में स्थिति बिलकुल सामान्य हो जाएगी । प्राधिकरण के पंप से टैंक में पानी भरा जा रहा है और जल्दी यह पानी भर जाएगा, जिसकी बाद से स्थिति ठीक हो जाएगी और पानी सही से सप्लाई होना शुरू होगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img