उत्तर प्रदेश, नोएडा: तेज रफ्तार कार चारदीवारी तोड़कर 25 फीट नीचे गिरी

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चारदीवारी तोड़कर 25 फीट नीचे हाजीपुर अंडरपास की तरफ गिर गई। हादसे में कार की चपेट में आकर स्कूटी और बाइक सवार घायल हो गए। कार चालक को भी चोटें आई हैं। सेक्टर-39 थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के बीटा टू थानाक्षेत्र में रहने वाला चालक मंगलवार की दोपहर साढ़े 12 बजे होंडा सिटी कार लेकर नोएडा से ग्रेटर नोएडा की तरफ जा रहा था। हाजीपुर अंडरपास के पास कार अनियंत्रित हो गई। गति इतनी तेज थी कि गाड़ी एक्सप्रेसवे के किनारे चारदीवारी को तोड़ती हुई 25 फीट नीचे हाजीपुर अंडरपास की तरफ पलटती हुई सड़क पर गिरी।

इस बीच बाइक सवार शिवम बंसल निवासी ग्रेटर नोएडा और स्कूटी चालक पंकज कुमार निवासी हाजीपुर घायल हो गए। गाड़ी पंकज की कमर पर आकर लगी थी। दूसरे वाहन चालकों ने तुरंत पलटी गाड़ी से घायल चालक को बाहर निकाला। गनीमत रही कि तीनों के शरीर के कई हिस्से में चोट लगी पर सिर वाला हिस्सा सुरक्षित रहा। राहगीरों ने तुरंत घटना की जानकारी कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-98 चौकी प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। राहगीरों की मदद से घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों का कहना है कि कार चालक समेत तीनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है। हादसा होने के बाद व्यस्त सड़क होने की वजह से जाम लग गया। लोग करीब दस मिनट तक जाम में फंसे रहे। क्षतिग्रस्त कार, स्कूटी और बाइक को घटनास्थल से हटवाया गया, इसके बाद आवागमन शुरू हुआ। झपकी आने से हादसा होने की आशंका आशंका जताई जा रही है कि झपकी आने से कार चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया होगा। हादसे के कारणों की पुलिस जानकारी जुटा रही है। घटनास्थल के कुछ वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया के विविध प्लेटफॉर्म पर वायरल हुए। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कार क्षतिग्रस्त हो गई है और कांच टूटकर नीचे बिखरा हुआ है। स्कूटी और बाइक सवार भी घायल दिख रहे हैं। एसीपी प्रवीण सिंह ने कहा कि इस मामले में अब तक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी पुलिस ने मंगलवार को ही दे दी थी। वे अस्पताल पहुंच गए थे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img