उत्तर प्रदेश, नोएडा: जिले में 2.27 लाख से अधिक रोजगार सृजित

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से बड़ी उपलब्धि सामने आई है। जनवरी 2025 तक जनपद गौतमबुद्धनगर में 22819 लाभार्थियों को 6937.44 लाख रुपये से अधिक की मार्जिन मनी वितरित की जा चुकी है। इस योजना के तहत लाभार्थियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में छोटे व मझोले उद्यम स्थापित किए हैं, जिससे 2,27,352 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं।
सरकार की इस योजना का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना और उन्हें आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपने व्यवसाय की शुरुआत कर सकें। योजना के तहत मिलने वाली मार्जिन मनी सब्सिडी, बैंक ऋण और तकनीकी मार्गदर्शन से लाभार्थियों को व्यवसाय शुरू करने में सहूलियत मिली है। जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों के अनुसार यह योजना न सिर्फ एक व्यक्ति के लिए रोजगार का साधन बनी है, बल्कि इसके माध्यम से स्थापित उद्यमों ने कई अन्य लोगों को भी नौकरी देने का अवसर दिया है। डीआईसी अनिल कुमार ने कहा कि इस योजना का लाभ लेने वाले युवाओं ने मोबाइल रिपेयरिंग, सिलाई-कढ़ाई केंद्र आदि शुरू कर कई लोगों को रोजगार भी दिया है। वर्तमान में इस योजना के प्रति युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है। सरकार की ओर से प्रक्रिया को सरल बनाया गया है और ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी दी गई है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img