नई दिल्ली: मोदी मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय खेल नीति को दी मंजूरी

नई दिल्ली, 1 जुलाई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को राष्ट्रीय खेल नीति (एनएसपी) 2025 को मंजूरी दे दी। इससे जहां देश के खेल परिद्दश्य को नया आकार मिलेगा। वहीं खेलों के माध्यम से लोगों को सशक्त बनाने का उद्देश्य पूरा हो सकेगा।

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को राष्ट्रीय मीडिया सेंटर में बताया कि नई नीति मौजूदा राष्ट्रीय खेल नीति-2001 का स्थान लेगी और देश को वैश्विक खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करने में मदद करेगी। साथ ही 2036 ओलंपिक खेलों सहित अंतररष्ट्रीय खेल आयोजनों में भारत के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एक रोडमैप तैयार करेगी। एनएसपी 2025 को केंद्रीय मंत्रालयों, नीति आयोग, राज्य सरकारों, राष्ट्रीय खेल महासंघों, खिलाड़ियों, खेल विशेषज्ञों और सार्वजनिक हितधारकों के साथ व्यापक परामर्श के बाद तैयार किया गया है। यह खेल नीति पांच प्रमुख स्तंभों पर आधारित है।

उधर, खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने एक्स पर लिखा- पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट ने खेलो भारत नीति – 2025 को मंजूर कर लिया है जो भारत के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को नया आकार देने की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम है। यह ऐतिहासिक नीति जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा देने, बुनियादी ढांचे को बढ़ाने, एथलीट विकास का समर्थन करने और भारत को वैश्विक खेलों में एक मजबूत ताकत के रूप में स्थापित करने के लिए एक रणनीतिक रोडमैप की रूपरेखा तैयार करती है।

राष्ट्रीय खेल नीति के 5 स्तंभ
केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने बताया कि राष्ट्रीय खेल नीति के 5 स्तंभों पर आधारित है। इनमें वैश्विक मंच पर उत्कृष्टता, आर्थिक विकास के लिए खेल, सामाजिक विकास के लिए खेल और जन आंदोलन के रूप में खेल के अलावा शिक्षा के साथ खेल का एकीकरण शामिल है। यानि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के साथ राष्ट्रीय खेल नीति 2025 को एकीकृत किया जाएगा।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img