उत्तर प्रदेश, नोएडा: विद्युत निगम की विजिलेंस टीम ने ढाई वर्षों में पकड़ी 50.18 करोड़ की बिजली चोरी

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। विद्युत निगम की विजिलेंस टीम ने बिजली चोरों के खिलाफ जमकर अभियान चलाया व कार्रवाई की है। बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान में विजिलेंस टीम ने 50.18 करोड़ रुपये की बिजली चोरी पकड़ी, जो एक बड़ा आंकड़ा है। इस कार्रवाई के तहत 8727 स्थानों पर दबिश दी गई। जिसमें 5767 स्थानों पर बिजली चोरी के मामलों का खुलासा किया गया। सभी 5767 मामलों में संबंधित विद्युत उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह अभियान न केवल बिजली चोरी को रोकने में प्रभावी साबित हुआ है, बल्कि उपभोक्ताओं में भी नियमों का पालन करने की जागरूकता बढ़ाने में सहायक रहा है।
विजिलेंस टीम की यह कार्रवाई नोएडा में बिजली चोरी की बढ़ती समस्या को नियंत्रित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। दबिश के दौरान विजिलेंस टीम को मीटर टैंपरिंग, अनाधिकृत कनेक्शन, और बिजली के अवैध उपयोग जैसे कई मामले सामने आए। इन गतिविधियों से न केवल विद्युत निगम को वित्तीय नुकसान होता है, बल्कि बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता और विश्वसनीयता भी प्रभावित होती है। विजिलेंस टीम ने आधुनिक तकनीक और सूचना तंत्र का उपयोग कर संदिग्ध स्थानों की पहचान की, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई की गई। इस अभियान के तहत पकड़े गए उपभोक्ताओं में घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक इकाइयां शामिल हैं। प्रत्येक मामले में नियमानुसार जुर्माना लगाया गया और कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। इस कार्रवाई को विजिलेंस टीम ने उपभोक्ताओं के लिए एक चेतावनी बताया है जिसमें यह संदेश देने की कोशिश की गई कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

ढाई साल में की गई कुल कार्रवाई :

– मई 2025 तक कुल 8727 जांच।

 

– कुल चोरी के मामले : 5767

 

– बिजली चोरी के कुल एफआईआर :5767

 

– बिजली चोरी के मामलों में कुल असिस्समेंट : 50.18 करोड़ रुपये।

 

– बिजली चोरी के मामलों में कुल वसूली : 1345 मामलों में 9.50 करोड़ रुपये।

 

मुख्य अभियंता का कोट
निगम ने भविष्य में भी इस तरह के अभियानों को और तेज करने का फैसला किया है। इसके लिए जनता से भी सहयोग की अपील की गई है, ताकि बिजली चोरी की जानकारी समय पर मिल सके। यह कदम न केवल वित्तीय नुकसान को कम करेगा, बल्कि नोएडा में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में भी मदद करेगा।-एसके जैन, मुख्य अभियंता विद्युत निगम नोएडा जोन।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img