Faridabad Crime: फरीदाबाद के डबुआ थाना क्षेत्र में कंपनी में घुसकर मारपीट, पुलिस के सामने लाठी-डंडे चले

Faridabad Crime: फरीदाबाद के डबुआ थाना क्षेत्र में कंपनी में घुसकर मारपीट, पुलिस के सामने लाठी-डंडे चले

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद के डबुआ थाना इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां चार युवकों ने कंपनी में घुसकर जमकर हंगामा किया और मारपीट को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि यह युवक पहले इसी कंपनी में काम करते थे, लेकिन काम के पैसे न मिलने और छुट्टी की वजह से उन्हें बाहर कर दिया गया था। इसी नाराजगी में उन्होंने कुछ साथियों को बुलाया और जबरन कंपनी परिसर में घुसकर हमला बोल दिया। घटना उस वक्त और भी गंभीर हो गई जब देखते ही देखते करीब एक दर्जन लोग आपस में भिड़ गए। लाठी, डंडों और लोहे की रॉड से एक-दूसरे पर वार करते लोगों का यह नजारा पुलिस की मौजूदगी में हुआ, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस मौके पर तो पहुंच गई थी, लेकिन भीड़ को नियंत्रित करने की बजाय केवल वीडियो बनाते नजर आई। मारपीट की पूरी घटना कंपनी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें स्पष्ट देखा जा सकता है कि किस तरह पुलिस के सामने ही आरोपितों ने दबंगई दिखाई और कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दीं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब मजदूरों ने अपने काम के बदले मेहनताना मांगा तो कंपनी प्रबंधन ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद गुस्साए मजदूरों ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर कंपनी में घुसकर हमला किया। फिलहाल डबुआ थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की आगे जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

>>>>>>>
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

GRAP Stage 1 Noida: नोएडा-एनसीआर में प्रदूषण का कहर शुरू, एक्यूआई 258 पहुंचते ही वायु गुणवत्ता आयोग ने लागू किया ग्रैप-1

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही दिल्ली से सटे औद्योगिक शहर नोएडा और पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की हवा एक बार फिर दमघोंटू और जहरीली होने लगी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में आई तेज गिरावट को देखते हुए वाय...

Topics

GRAP Stage 1 Noida: नोएडा-एनसीआर में प्रदूषण का कहर शुरू, एक्यूआई 258 पहुंचते ही वायु गुणवत्ता आयोग ने लागू किया ग्रैप-1

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही दिल्ली से सटे औद्योगिक शहर नोएडा और पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की हवा एक बार फिर दमघोंटू और जहरीली होने लगी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में आई तेज गिरावट को देखते हुए वाय...

Noida PG College: सेक्टर-39 राजकीय पीजी कॉलेज में 10.90 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक लॉ विभाग, जिले में पहली बार मिलेगी सरकारी लॉ...

गौतमबुद्ध नगर जिले में कानून की उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले हजारों मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए एक ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित सौगात सामने आई है। नोएडा के सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर ...

Mahagun Mywoods Lift Accident: महागुन मायवुड्स में लिफ्ट फंसने से डिलीवरी ब्वॉय 3 मंजिल नीचे पिट में गिरा, पैर में गंभीर फ्रैक्चर के बाद...

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाईराइज सोसायटियों में लिफ्ट के घटिया रखरखाव और मेंटेनेंस एजेंसियों की आपराधिक लापरवाही का एक बेहद रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर-16सी स्थित महागुन मायवुड्स सोसाइटी में मंगलवार ...

Greater Noida Car Fire: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक मूर्ति गोलचक्कर पर चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने महिला और बच्चे को...

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की व्यस्ततम सड़कों में शुमार एक मूर्ति गोलचक्कर के पास मंगलवार देर रात उस समय अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया, जब एक चलती कार के इंजन में अचानक भयंकर आग लग गई। कार में उस समय चालक के साथ एक महिला और उ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img