उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में कावड़ यात्रा और मोहर्रम को लेकर अधिकारियों ने बनाई रूपरेखा

Bulandshar News : (अवनीश त्यागी) कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी श्रुति शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कावड़ यात्रा और मोहर्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने कावड़ यात्रा मार्गों, शिव मंदिरों और गंगा घाटों पर की जा रही तैयारियों की जानकारी दी।

जिलाधिकारी के निर्देश

जिलाधिकारी श्रुति शर्मा ने सभी विभागों को एक-दूसरे के साथ समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान मांस की सभी दुकानें बंद रहेंगी। आबकारी विभाग को यात्रा मार्ग की शराब दुकानों को ढंकने और दुकानों पर शराब पीने पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए।

गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था

जिलाधिकारी ने गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए कई निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गहरे जल में बैरिकेडिंग, संकेतक, गोताखोर और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। महिलाओं के लिए कवर्ड चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे। खोया-पाया कक्ष, मोबाइल शौचालय और पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।

मोहर्रम जुलूस के लिए तैयारियां

मोहर्रम जुलूस के लिए भी तैयारियां की जा रही हैं। विभागों को जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं पहले से पूरी करने को कहा गया है।

एसएसपी के निर्देश

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि छोटी से छोटी घटना पर तुरंत कार्रवाई की जाए। जनपद स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम को हर घटना की सूचना तत्काल दी जाए। उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ व्यवस्था समय से पूर्ण कराते हुए सुनिश्चित कराना होगा।

डीएम का संदेश

डीएम श्रुति शर्मा ने कहा कि यह हम सभी का दायित्व है कि कावड़ यात्रा को एक दूसरे के साथ मिलकर सकुशल संपन्न कराएं। सभी विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एक दूसरे के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें। उप जिलाधिकारी और सीओ यात्रा मार्ग का संयुक्त भ्रमण कर सभी व्यवस्था को पूर्ण करना सुनिश्चित कराएं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img