उत्तर प्रदेश, नोएडा: महिला कारोबारी से 64 लाख रुपये की ठगी

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाली महिला कारोबारी को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर साइबर ठगों ने 64 लाख की ठगी कर ली। यह सिलसिला पिछले साल 29 जुलाई को शुरू हुआ, जब महिला कारोबारी शाहिना परवीन को एक व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ा गया। उसका नाम सी 77 व्हाट्सएप ग्रुप था।

साइबर ठगों ने महिला कारोबारी को मिलाए ऐसेट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व वाले एप्लीकेशन के माध्यम से स्टॉक और शेयर में निवेश करने का झांसा दिया। पहले रजिस्ट्रेशन करा कर छोटा-छोटा निवेश कराया और उसका मुनाफा भी दिखाया। लंबे समय तक चले इस सिलसिले के बाद महिला कारोबारी को आरोपियों पर भरोसा हो गया। फिर 16 बार के अलग-अलग ट्रांजैक्शन से साइबर ठगों ने 64 लाख 40 हज़ार की ठगी कर ली।
पीड़ित महिला कारोबारी को शुरू में तो ठगी का पता नहीं चला। मोटी रकम निवेश करने के बाद ऑनलाइन उसको उसका मुनाफा दिखाता रहा, लेकिन जब उन्होंने रकम निकालनी चाहिए तब पता चला कि यह फर्जी ऐप है। जिस पर सिर्फ ऑनलाइन रकम दिखती है, उसको निकाला नहीं जा सकता है।

ठगी करने के बाद तोड़ दिया संपर्क

आरोपी साइबर ठगों ने महिला कारोबारी से ठगी करने के बाद उनसे संपर्क तोड़ दिया है। पीड़ित महिला कारोबारी की तरफ से अब 19 जून को साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है और एनसीआरटी पोर्टल पर भी शिकायत की गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है जल्द ही साइबर ठगों को काबू किया जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img