उत्तर प्रदेश,नोएडा: नोएडा में ये दो दिन चप्पे-चप्पे पर होगी पुलिस की तैनाती, आएंगे उपराष्ट्रपति और राज्यपाल

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश,नोएडा। ऑल इंडिया विश्वविद्यालय के वार्षिक सम्मेलन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ और प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। सम्मेलन का आयोजन सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय के परिसर में 23 और 24 जून को होगा। वहीं, वीवीआइपी सम्मेलन के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए बैठक शुरू कर दी है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने जनपद के तमाम अधिकारियों को चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा करने के लिए कहा है।

जानकारी के अनुसार, सम्मेलन में देश भर के तमाम विश्वविद्यालय के 300 से अधिक वाइस चांसलर, निदेशक और अन्य लोग शामिल होंगे। इसकी थीम ”भविष्य की उच्च शिक्षा की कल्पना: भारत की महत्वपूर्ण भूमिका” रखी गयी है।सम्मेलन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के पहुंचने की सूचना पर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। बुधवार देर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बैठक कर जनपद के सभी डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी और थाना प्रभारियों को सुरक्षा से संबंधित निर्देश दिए। हालांकि, पुलिस अधिकारी अपने स्तर से उपराष्ट्रपति और राज्यपाल के कार्यक्रम की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img