उत्तर प्रदेश, नोएडा: जरा सी बारिश ने खोल दी ग्रेटर नोएडा के मुख्य मार्ग की पोल, लाखों लोगों के सामने भारी मुसीबत

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा में मंगलवार दोपहर हुई जरा सी बारिश ने व्यवस्था की पोल खोल दी है। तिलपता-दादरी रोड पर भारी पानी भर गया। वहां से गुजरने वाले लोगों ने इससे संबंधित वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। लाखों लोग रोजाना इस मार्ग से होकर गुजरते है। लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ता है। पानी भरने के चलते वाहनों की स्पीड धीमी हो जाती है और लोग जाम से जूझते है। यह समस्या पिछले कई सालों से ऐसी बनी हुई है। इसका समाधान नहीं हो पा रहा है।
हाईटेक शहर की व्यवस्था बदहाल
ग्रेटर नोएडा की गिनती हाईटेक शहर में होती है। ऐसे में हाईटेक शहर की बदहाल व्यवस्था का वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। अब दादरी-तिलपता मार्ग का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि पानी भरा है और वाहन आ जा रहे है। हल्दौनी मोड़ पर भी पानी भरने की समस्या का कई सालों से समाधान नहीं हो पाया है। यह दोनों मार्ग ऐसे है जहां से गुजरने से लोग परहेज करते है।

बिजली कटौती भी चालू
हल्की से बारिश होते ही बिजली कटौती की समस्या भी चालू हो गई है। दादरी व दनकौर ब्लाक के देहात क्षेत्र में मंगलवार को कई गांवों में बिजली कटौती हुई। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश होने से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन बिजली कटौती ने उस राहत को दोबारा परेशानी में तब्दील कर दिया है। यह समस्या कब खत्म होगी इसका जवाब किसी के पास नहीं है।

प्राधिकरण की तरफ से किए जा रहे प्रयास
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जनसंपर्क अधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि पानी भरने की समस्या का तत्काल समाधान किया गया। जैसे ही तिलपता मार्ग की समस्या की जानकारी हुई। टीम मौके पर पहुंच गई। पानी निकासी की व्यवस्था तुरंत की गई। कुछ हद तक समस्या पर काबू पा लिया गया है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img