उत्तर प्रदेश, नोएडा: दनकौर डायट केंद्र में बदलेगा शिक्षण का तरीका

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शिक्षण का तरीका बदलने जा रहा है। यहां डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए एक ओपन थिएटर बनाया जाएगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने इसकी कार्य योजना तैयार कर ली है।

डायट प्राचार्य राज सिंह यादव के अनुसार, संस्थान में डीएलएड की कक्षाएं चलती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छात्र अक्सर अपनी प्रतिभा और विचारों को सही तरीके से प्रस्तुत नहीं कर पाते। इसी को ध्यान में रखते हुए शासन ने ओपन थिएटर बनाने का निर्णय लिया है।

थिएटर में संवाद कौशल के माध्यम से छात्रों को सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि उनकी मानसिक स्थिति को भी समझा जाएगा। किताबी ज्ञान के बजाय रचनात्मकता और कलाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

शासन ने डायट को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने की भी मंजूरी दे दी है। इसके तहत संस्थान में आधुनिक प्रयोगशालाएं, स्मार्ट बोर्ड और अन्य हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन सुविधाओं से शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को समझने में मदद मिलेगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img