हरियाणा, चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी के गांव फिदेड़ी में नवनिर्मित अत्याधुनिक जिला जेल परिसर का किया उद्घाटन

हरियाणा, चंडीगढ़, 15 जून । हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि जेलों में बंदियों को सकारात्मक अवसर प्रदान करते हुए उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लाया जाए। इसी उद्देश्य से जेलों में बंदियों को कौशल विकास, शिक्षा, मनोवैज्ञानिक सहयोग की सुविधाएं दी जा रही हैं, ताकि वे बाहर आकर समाज में पुन: सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। बंदियों को शिक्षा प्रदान करने हेतु जेलों में स्किल डेवलपमेंट के कोर्स भी चलाये जा रहे हैं तथा उन्हें पढ़ने के लिए लाइब्रेरी की सुविधाएं भी दी जा रही हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी रविवार को रेवाड़ी जिला के गांव फिदेड़ी में 50 एकड़ में 95 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई अत्याधुनिक नई जिला जेल परिसर का उद्घाटन करने उपरांत यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस नई जिला जेल में एक हजार बंदियों को रखने की क्षमता है। इस जेल में आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है, ताकि बंदियों के सुधार व पुनर्वास कार्यक्रम चलाये जा सकें। इस जेल परिसर में प्रशासनिक भवन के अलावा कैदियों व बंदियों के लिए 11 बैरक, 2 सुरक्षा वार्ड, एक उद्योगशाला, एक 30 बैड का अस्पताल, कंट्रोल रूम, भोजनालय तथा गोदाम बनाये गये हैं। साथ ही, रिहायशी परिसर भवन में 74 मकान, एक वार्डर होस्टल, एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पार्क तथा कम्युनिटी सेंटर का निर्माण किया गया है। इस जेल के सुचारू संचालन के लिए प्रशिक्षित कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। महिला कर्मचारियों को भी प्राथमिकता दी गई है, जिससे महिला बंदियों को उचित देखभाल मिल सके।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि प्रदेश की जेलों में 335 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम स्थापित किये गये हैं, जिनके द्वारा बंदियों की विभिन्न न्यायालयों में ऑनलाइन पेशी करवाई जाती है। प्रदेश की जेलों में प्रवेश से लेकर रिहाई तक तथा उनके रहन-सहन, खानपान, उनकी मुलाकातें, चिकित्सा सुविधाएं, कोर्ट-पेशी व कैंटीन व्यवस्था को पूरी तरह से कम्प्यूटरीकृत किया जा रहा है।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य में 3 केंद्रीय जेल तथा 17 जिला जेल स्थापित हैं। इनमें 22 हजार 647 बंदियों को रखने की क्षमता है। केंद्रीय जेल अम्बाला, केंद्रीय जेल हिसार व जिला जेल फरीदाबाद, पानीपत, गुरुग्राम, करनाल, झज्जर, रोहतक, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में जेल रेडियो स्टेशन चलाए जा रहे हैं। कठोर एवं गंभीर अपराधों में शामिल अपराधियों के लिए रोहतक में एक अत्याधुनिक सुरक्षा व्यवस्था एवं तकनीकों से युक्त उच्च सुरक्षा जेल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

जिला जेल परिसर का उद्घाटन करने के उपरांत मुख्यमंत्री ने जेल कार्यालयों तथा जेल परिसर का अवलोकन किया। वहीं एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जेल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उनके साथ जेल एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, विधायक रेवाड़ी श्री लक्ष्मण सिंह यादव, विधायक कोसली श्री अनिल यादव, विधायक बावल डॉ. कृष्ण कुमार व पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने भी पौधारोपण किया।

इस अवसर पर महानिदेशक जेल श्री मोहम्मद अकील, आईजी श्री अशोक कुमार, जेल महानिरीक्षक जगजीत सिंह, हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन कृष्ण कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

GRAP Stage 1 Noida: नोएडा-एनसीआर में प्रदूषण का कहर शुरू, एक्यूआई 258 पहुंचते ही वायु गुणवत्ता आयोग ने लागू किया ग्रैप-1

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही दिल्ली से सटे औद्योगिक शहर नोएडा और पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की हवा एक बार फिर दमघोंटू और जहरीली होने लगी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में आई तेज गिरावट को देखते हुए वाय...

Noida PG College: सेक्टर-39 राजकीय पीजी कॉलेज में 10.90 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक लॉ विभाग, जिले में पहली बार मिलेगी सरकारी लॉ...

गौतमबुद्ध नगर जिले में कानून की उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले हजारों मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए एक ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित सौगात सामने आई है। नोएडा के सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर ...

Topics

GRAP Stage 1 Noida: नोएडा-एनसीआर में प्रदूषण का कहर शुरू, एक्यूआई 258 पहुंचते ही वायु गुणवत्ता आयोग ने लागू किया ग्रैप-1

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही दिल्ली से सटे औद्योगिक शहर नोएडा और पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की हवा एक बार फिर दमघोंटू और जहरीली होने लगी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में आई तेज गिरावट को देखते हुए वाय...

Noida PG College: सेक्टर-39 राजकीय पीजी कॉलेज में 10.90 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक लॉ विभाग, जिले में पहली बार मिलेगी सरकारी लॉ...

गौतमबुद्ध नगर जिले में कानून की उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले हजारों मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए एक ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित सौगात सामने आई है। नोएडा के सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर ...

Mahagun Mywoods Lift Accident: महागुन मायवुड्स में लिफ्ट फंसने से डिलीवरी ब्वॉय 3 मंजिल नीचे पिट में गिरा, पैर में गंभीर फ्रैक्चर के बाद...

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाईराइज सोसायटियों में लिफ्ट के घटिया रखरखाव और मेंटेनेंस एजेंसियों की आपराधिक लापरवाही का एक बेहद रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर-16सी स्थित महागुन मायवुड्स सोसाइटी में मंगलवार ...

Greater Noida Car Fire: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक मूर्ति गोलचक्कर पर चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने महिला और बच्चे को...

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की व्यस्ततम सड़कों में शुमार एक मूर्ति गोलचक्कर के पास मंगलवार देर रात उस समय अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया, जब एक चलती कार के इंजन में अचानक भयंकर आग लग गई। कार में उस समय चालक के साथ एक महिला और उ...

Sports City Layout: स्पोर्ट्स सिटी के लेआउट प्लान पर आई 225 से अधिक आपत्तियों का जल्द होगा निस्तारण, मोमनाथल गांव में भारी विरोध

नोएडा के बहुचर्चित स्पोर्ट्स सिटी परियोजना के विभिन्न भूखंडों के संशोधित लेआउट प्लान को लेकर प्राधिकरण स्तर पर प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। सेक्टर-78, 79, 150 और 152 में स्थित स्पोर्ट्स सिटी के विस्तृत भूखंडों के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img