उत्तर प्रदेश, नोएडा: बंद घरों में चोरी करने वाले बदमाश समेत दो गिरफ्तार

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। एआरटीओ कार्यालय के पीछे वाली सड़क से सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने बंद घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह के बदमाश और सुनार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के गहने, विदेशी मुद्रा और चांदी के सिक्के बरामद किए गए।

एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस की टीमें पिछले कई दिनों से चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ने के लिए जुटी थीं। इसी कड़ी में सोमवार को एआरटीओ कार्यालय के पीछे वाली सड़क से दो संदिग्ध लोगों को दबोचा गया। उनकी पहचान जिला बुलंदशहर के गांव देवली निवासी सोनू गौतम और हरियाणा के जिला पलवल निवासी मनोज कुमार वर्मा के रूप में हुई। सोनू वर्तमान में सेक्टर-35 स्थित गांव मोरना में रहता है। तलाशी ली तो उनके पास से चार अंगूठी पीली धातु, एक गले का हार सफेद धातु, दो गले के हार पीली और सफेद धातु, 14 डॉलर (सिंगापुर देश के), 200 रुपिया (इंडोनेशिया देश के), छह चांदी के सिक्के और एक चांदी का नोट बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान सोनू ने बताया गया कि वह एनसीआर क्षेत्र में घूम-फिरकर घरों की रेकी करता। चोरी किए गए आभूषणों को औने-पौने दामों में राह चलते व्यक्तियों को बेच देता। उनके द्वारा यह सामान सेक्टर-35ए सोसाइटी के एक बंद मकान से चोरी किया गया था। इसके अलावा जो गहने नहीं बिकते थे, उन्हें मनोज कुमार वर्मा की दुकान पर बेचता था। सुमित अधिकतर अकेले ही चोरी की घटना को अंजाम देता। सुनार मनोज चोरी के माल को पिघलाकर उसे बेचता। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img