उत्तर प्रदेश, नोएडा: भाजपा गांव-गांव संकल्प चौपाल का आयोजन करेगी

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। केंद्र में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी गांव-गांव संकल्प चौपाल का आयोजन करेगी। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए सोमवार को तिलपता स्थित जिला कार्यालय पर बैठक हुई।
जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का भारत आयुष्मान कार्ड बनवाने के साथ विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। इसको लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण, 21 जून को योग दिवस पर कार्यक्रम, डॉ़ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर जिला कार्यालय पर 25 जून को संगोष्ठी और 29 जून को प्रत्येक बूथ पर डॉ़ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर 10 पौधे लगाने के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनना और बूथ बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी, सतेंद्र नागर, वीरेंद्र भाटी, कर्मवीर आर्य, इन्द्र नागर, विकास चौधरी, अर्पित तिवारी, अखिलेश नागर, विजय गौतम आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img