नई दिल्ली: तंबाकू को ना कहें जिंदगी को हां कहें : फोर्टिस हेल्थ केयर

नई दिल्ली, 6 जून : फोर्टिस हेल्थकेयर विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर, दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) के साथ मिलकर, आम जनता को जागरूक बनाने का अभियान शुरू किया है। जिसके चलते दिल्ली एनसीआर के 10 सर्वाधिक व्यस्त मेट्रो स्टेशन शुक्रवार को हेल्थ इंगेजमेंट जोन्स के रूप में नजर आए।

इस पहल के तहत मेट्रो स्टेशनों पर आम जनता को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसानों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही ‘तंबाकू को ना कहें- जिंदगी को हां कहें’ स्लोगन के जरिये तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। फोर्टिस हेल्थकेयर की डॉ. ऋतु गर्ग ने कहा, तंबाकू का सेवन जानलेवा (साइलेंट किलर) होता है, और यह पहल लोगों को इस बारे में सोच-विचार करने तथा लत की बजाय जीवन का चयन करने का संदेश देती है। हमने लोगों को तंबाकू सेवन के नुकसान बताने के लिए नेताजी सुभाष प्लेस मेट्रो स्टेशन को फोर्टिस शालीमार बाग अस्पताल, राजीव चौक को फोर्टिस ओखला रोड, लाजपत नगर को फोर्टिस डिफेंस कालोनी और बोटेनिकल गार्डन को फोर्टिस ग्रेटर नोएडा अस्पताल से जोड़ा है।

वहीं ग्रेटर कैलाश मेट्रो स्टेशन को फोर्टिस ला फेम जीके-2, द्वारका को फोर्टिस मानेसर, मालवीय नगर को फोर्टिस वसंत कुंज, एस्कॉर्ट मुजेसर को फोर्टिस फरीदाबाद, वैशाली को फोर्टिस नोएडा और हूडा सिटी सेंटर को फोर्टिस गुरुग्राम अस्पताल से जोड़ा गया है। डॉ. गर्ग ने बताया कि सभी 10 मेट्रो स्टेशनों पर हमारी प्रशिक्षित टीमों को तैनात किया गया है। उन्होंने मेट्रो स्टेशनों पर जागरूकता बूथ लगा कर 50,000 से अधिक लोगों से संपर्क किया है। यही नहीं, एक ही दिन में 30,000 से अधिक क्यूआर-कोड वाले रिसोर्स कार्ड भी वितरित किए हैं जो डिजिटल हब से लिंक हैं। इनके जरिए उन्हें तंबाकू सेवन से जुड़े जोखिमों के बारे में सत्यापित तथ्य, लत से छुटकारा पाने के लिए उपयोगी नुस्खों की जानकारी प्रदान की गई।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img