उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा-ग्रेनो मेट्रो में अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा-ग्रेनो मेट्रो और यहां के स्टेशनों पर अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी है। नए सिरे से इस लाइन के 21 स्टेशनों पर कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने टेंडर जारी कर दिया है। एनएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि जो एजेंसी सीसीटीवी कैमरे लगाएगी, उसको दो साल तक उनकी देखरेख भी करनी होगी। जिस एजेंसी का टेंडर में चयन होगा, उसको एनएमआरसी चार करोड़ 98 लाख रुपये का भुगतान करेगी। अधिकारियों ने बताया कि अभी लगे सीसीटीवी की तुलना में ये हाइटेक यानी अत्याधुनिक होंगे। अभी कैमरों के लिए जो कंट्रोल रूम बना हुआ है, उसी से इनकी निगरानी और बैकअप की सुविधा दी जाएगी।

इसके अलावा टेंडर की शर्तों में अन्य चीजों को शामिल किया गया है। गौरतलब है कि इस लाइन के 21 स्टेशनों की रोजाना की राइडरशिप 55 हजार से अधिक चल रही है। सेक्टर-51, परी चौक, नॉलेज पार्क-2 स्टेशन से सबसे ज्यादा लोग सफर करते हैं।

विजय वर्मा ने पायल कपाड़िया की कान्स जीत पर गजेंद्र चौहान की टिप्पणी का मज़ाक उड़ाया: ‘करवा ली बेज़ाती?’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img