Delhi Crime: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने दिल्ली आया युवक बना हत्या का शिकार, मैदान गढ़ी जंगल में मिली लाश

Delhi Crime: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने दिल्ली आया युवक बना हत्या का शिकार, मैदान गढ़ी जंगल में मिली लाश

दिल्ली के मैदान गढ़ी इलाके में 22 मई की सुबह एक युवक की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी 32 वर्षीय अरुण महतो के रूप में हुई, जो 16 मई को एक शादीशुदा महिला से मिलने दिल्ली आया था। 18 मई से वह लापता था और 22 मई को उसकी लाश मैदान गढ़ी के जंगलों में मिली। यह मामला एक ब्लाइंड मर्डर लग रहा था, जिसे दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने बारीकी से सुलझा लिया है।

जांच में सामने आया कि अरुण की हत्या उसी महिला और उसके पति सुशील कुमार ने मिलकर की, जिससे मिलने वह दिल्ली आया था। दरअसल, मृतक का उक्त महिला से पिछले दो वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों की पहली मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। महिला का पति सुशील कुमार पिछले 17 साल से दिल्ली में रह रहा था जबकि महिला हाल ही में बिहार से दिल्ली आई थी।

जैसे ही अरुण ने दिल्ली पहुंचकर महिला को फोन किया, महिला के पति को शक हो गया। जब उसने अपनी पत्नी से सवाल किया तो महिला ने अपने प्रेम-संबंध की सच्चाई स्वीकार कर ली। इस पर नाराज सुशील कुमार ने अरुण को मारने की साजिश रच दी।

18 मई को महिला ने अरुण को कॉल कर जंगल में मिलने बुलाया। वहां पहुंचते ही, बातचीत के दौरान सुशील कुमार ने पीछे से लोहे की रॉड से अरुण के सिर पर वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों ने मिलकर शव को झाड़ियों में छिपाया और उसका मोबाइल तोड़कर अपने साथ ले गए।

22 मई को जब पुलिस को सूचना मिली कि मैदान गढ़ी के जंगलों में एक युवक की लाश पड़ी है, तो टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव की हालत देखकर पुलिस को हत्या का शक हुआ। मृतक के भाई द्वारा दर्ज कराई गई मिसिंग रिपोर्ट, कॉल रिकॉर्ड और तकनीकी सर्विलांस के जरिए पुलिस ने महिला और उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने अपराध कबूल कर लिया।

हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड और मृतक का मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने में मैदान गढ़ी थाने की पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके लिए दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने टीम के जवानों के लिए पुरस्कार की अनुशंसा की है।

>>>>>>>>>>

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Allahabad High Court Gangrape Acquittal: फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से जुड़े करीब 43 वर्ष पुराने सामूहिक दुष्कर्म और बलवे के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों जीवित आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अब्...

Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और उनके निजी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ कानून का शिक...

Durga Visarjan Accident: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, दो युवकों की दर्दनाक मौत और तीन को बचाया...

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से विजयदशमी पर्व के उल्लास के बीच एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच गहरे दोस्त अचानक गहरे ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img