उत्तर प्रदेश, नोएडा: स्टेयर्स राष्ट्रीय खेल में ग्रेनो के छह खिलाड़ियों ने 12 पदक जीते

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 19 से 22 मई तक आयोजित स्टेयर्स राष्ट्रीय खेल 2025 में ग्रेटर नोएडा के छह खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य समेत कुल 12 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। इन खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का गुरुवार को स्वागत किया गया। जिला रोलर स्केटिंग संघ के अध्यक्ष आकाश रावल ने बताया कि स्टेयर्स राष्ट्रीय खेल के लिए जिले की ग्रेनो रोलर स्केटिंग स्पोटर्स अकादमी के छह खिलाड़ियों का चयन हुआ था। चार दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर- 6 से अंडर-19 तक क्वाड, टॉय इनलाइन और इनलाइन स्केट के बालक और बालिका वर्ग में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बंगलुरु, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान व केरल के 250 से अधिक खिलाडियों के बीच मुकाबला हुआ।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित ग्रेटर नोएडा के छह खिलाड़ी दित्या शर्मा, सृष्टि सिंह,जीवानशा डीप,रुद्रान पंवार,आहाना पंवार और अराधिया राणा पदक जीतने में सफल रहे। इन खिलाड़ियों ने 300 और 500 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीते। आकाश रावल ने बताया कि दित्या शर्मा ने अंडर-6 इनलाइन स्केट 300 और 500 मीटर दौड़ में स्वर्ण, सृष्टि सिंह ने अंडर-6 इनलाइन स्केट 300 और 500 मीटर में रजत, जीवानशा डीप ने अंडर -6 क्वाड स्केट 300 और 500 मीटर में कांस्य पदक, रुद्रान पंवार ने अंडर-8 टॉय इनलाइन स्केट 300 और 500 मीटर में स्वर्ण पदक, आहाना पंवार अंडर-12 इनलाइन स्केट 300 और 500 मीटर में स्वर्ण पदक व अराधिया राणा ने अंडर-14 क्वाड स्केट 300 और 500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। पदक विजेता खिलाडियों को स्टेयर्स फाउंडेशन के संस्थापक सिद्धार्थ उपाध्याय और स्टेयर्स उत्तर प्रदेश के कोऑर्डिनेटर दिव्यांशु गर्ग ने पदक पहनाकर सम्मानित किया।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img