Noida Weather: नोएडा में गर्मी से राहत की उम्मीद, आज से बदलेगा मौसम

Noida Weather: नोएडा में गर्मी से राहत की उम्मीद, आज से बदलेगा मौसम

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा और आसपास के इलाकों में इन दिनों मौसम का मिजाज मिला-जुला है। दिन के समय तेज धूप और लू से लोगों का पसीना छूट रहा है, जिससे घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हालांकि मौसम विभाग ने आज से मौसम में बदलाव की जानकारी दी है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। इसके साथ ही कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने और तेज आंधी-तूफान की भी संभावना जताई गई है। तेज हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है, जो 23 मई तक बनी रह सकती है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान तेज झोंकेदार हवाएं चलेंगी और तूफानी हालात बन सकते हैं। हालांकि, 24 मई से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में व्यापक बारिश होने की संभावना है, जिससे गर्मी से छुटकारा मिलेगा और तापमान में गिरावट आएगी। इस बदलाव के साथ ही लोगों को लंबे समय बाद गर्मी की कड़क धूप से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे तेज हवा और आंधी-तूफान के दौरान सावधानी बरतें और अनावश्यक बाहर निकलने से बचें। मौसम में इस बदलाव से नोएडा समेत पूरे प्रदेश में मौसम के रूख में सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img