नई दिल्ली: डब्ल्यूएचओ ने भारत को घोषित किया ‘ट्रेकोमा मुक्त’ देश

नई दिल्ली, 19 मई : केंद्र सरकार के ‘ट्रेकोमा मुक्त भारत’ संबंधी दावे को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सोमवार को जिनेवा में आधिकारिक मान्यता दे दी।

दरअसल, डब्ल्यूएचओ की ओर से स्विटजरलैंड के जिनेवा में 78वें विश्व स्वास्थ्य सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने भारत की स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव को ‘ट्रेकोमा मुक्त भारत’ प्रमाणपत्र प्रदान किया। मंत्रालय के मुताबिक यह मान्यता रोग उन्मूलन, निवारक स्वास्थ्य सेवा और सभी के लिए स्वास्थ्य सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता में भारत के निरंतर प्रयासों का प्रमाण है।

क्या है ट्रेकोमा ?
ट्रेकोमा एक संक्रामक नेत्र रोग है, जो क्लैमाइडिया ट्रैकोमैटिस नामक जीवाणु संक्रमण के कारण होता है। यह एक ऐसी स्थिति है जो खराब स्वच्छता से जुड़ी है और अक्सर गरीबी वाले क्षेत्रों में पाई जाती है। बार-बार संक्रमण के कारण, आंखों की सतह में सूजन और निशान पड़ जाते हैं, जिससे आंखों के अंदर की सतह मुड़ जाती है और कॉर्निया को नुकसान पहुंचता है। अगर इलाज ना किया जाए, तो ट्रेकोमा स्थायी दृष्टि हानि या अंधापन का कारण बन सकता है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img