नई दिल्ली: खेल के क्षेत्र में स्वच्छता लाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

नई दिल्ली, 16 मई: खेलों में स्वच्छता लाने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से नई दिल्ली में वाडा संग आयोजित इंटेलिजेंस और इन्वेस्टीगेशन कार्यशाला शुक्रवार को संपन्न हो गई।

इस पांच दिवसीय कार्यशाला में भारत समेत इंडोनेशिया, मालदीव, श्रीलंका, फिलीपींस के राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संगठनों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ दक्षिण एशिया क्षेत्रीय डोपिंग रोधी संगठन के अधिकारियों ने शिरकत की। इसका आयोजन राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) इंडिया ने युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से किया था जिसमें विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा), इंटरपोल और स्पोर्ट इंटीग्रिटी ऑस्ट्रेलिया ने साझेदारी की।

नाडा इंडिया के महानिदेशक अनंत कुमार ने कहा, हम कार्यशाला के दौरान प्राप्त ज्ञान और बनाए गए संबंधों के जरिये खेल क्षेत्र में खुफिया और जांच क्षमता स्थापित करने में दुनिया संग सहयोग करेंगे। वहीं, वाडा के निदेशक गुंटर यंगर ने कहा, मैं एशिया और ओशिनिया में खुफिया एवं जांच क्षमता के क्षेत्र अब तक की गई प्रगति से प्रसन्न हूं और मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह भारत और दुनिया भर में स्वच्छ खेल की सुरक्षा में एक उल्लेखनीय प्रभाव डालेगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img