उत्तर प्रदेश, नोएडा: लीजबैक प्रकरणों की ग्रेनो प्राधिकरण में की सुनवाई

अमर सैनी 

नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत किसानों के लीजबैक के 83 प्रकरणों पर एसआईटी के अध्यक्ष डॉ अरुणवीर सिंह ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह, ओएसडी गिरीश कुमार झा और एसडीएम जितेंद्र गौतम की मौजूदगी में किसानों के पक्ष को सुना। उनसे साक्ष्य प्राप्त किए। उनके बयान दर्ज किए गए। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ऑफिस में सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक सुनवाई चली। इससे पहले एसआईटी के अध्यक्ष डॉ अरुणवीर सिंह, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह और पूरी टीम खैरपुर गुर्जर का मौका मुआयना कर किसानों का पक्ष सुन चुकी है, लेकिन कई किसान ऐसे थे, जो कि उस समय अपने लीजबैक से संबंधित अभिलेख उपलब्ध नहीं करा सके थे। इसे ध्यान में रखते हुए एसआईटी के अध्यक्ष डॉ अरुणवीर सिंह ने किसानों को एक और अवसर देते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में बुधवार को सुनवाई की। एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 7और 8 मई को खैरपुर गांव में शिविर लगाकर सुनवाई की गई थी। किसी कारणवश कुछ किसान अपना अभिलेख नहीं उपलब्ध करा सके। इसीलिए एसआईटी अध्यक्ष की तरफ से किसानों को एक मौका देते हुए बुधवार को सुनवाई की गई। बता दें, कि ग्रेटर नोएडा में आबादी की लीज बैक में गड़बड़ी की शिकायत पर शासन ने यीडा के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की है। एसआईटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन से 1451 प्रकरणों में लीज बैक की अनुमति पूर्व में मिल चुकी है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img