उत्तर प्रदेश, नोएडा: डेयरी पर सामान ले रहे युवक से झपटा मोबाइल

अमर सैनी 

उत्तर प्रदेश, नोएडा। थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में डेढ़ माह पूर्व फैक्टरी कर्मी से मोबाइल फोन छीनने की हुई वारदात का पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाइक सवार बदमाशों ने सेक्टर-34 में वारदात को अंजाम दिया था। सेक्टर-51 स्थित गांव होशियारपुर निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि बेटा जितेंद्र कुमार एक फैक्टरी में काम करता है। 29 मार्च की रात करीब 10 बजे जितेंद्र सेक्टर-34 में ओम डेयरी के पास आया था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर किसी परिचित की कॉल आई। वह उनसे बात कर ही रहा था, तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात लोग आए। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया।

जितेंद्र ने शोर मचाते हुए बदमाशों का काफी दूर तक पीछा भी किया, लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना स्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img