उत्तर प्रदेश, नोएडा: नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। जारचा कोतवाली पुलिस ने छौलस गांव से नाबालिग छात्रा के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गांव का ही रहने वाला युवक ने करीब दो सप्ताह पूर्व छात्रा का अपहरण किया था। पुलिस ने छात्रा को परिजनों को सौंप दिया है। छौलस गांव का रहने वाला मुरसलीन नामक युवक बढई का काम करता है। गत 23 अप्रैल को युवक पड़ोस के ही रहने वाली नाबालिग छात्रा को लेकर फरार हो गया था। परिजनों ने युवक पर छात्रा के अपहरण का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। प्रकरण दो समुदाय का होने के कारण छात्रा की बरामद की न होने पर गांव में तनाव का माहौल था।

शनिवार को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर छात्रा को बरामद कर लिया। छात्रा ने प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को बताया कि आरोपी उसे बहला फुसला कर ले गया था। बुलंदशहर व मेरठ जनपद में अलग-अलग स्थान पर रखा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img