India-Pakistan Conflict: भारतीय सिख समुदाय ने पाकिस्तान के गुरुद्वारा हमले के दुष्प्रचार को खारिज किया

India-Pakistan Conflict: भारतीय सिख समुदाय ने पाकिस्तान के गुरुद्वारा हमले के दुष्प्रचार को खारिज किया

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले से भारतीय सिख समुदाय ने पाकिस्तान के उस दुष्प्रचार का कड़ा खंडन किया है, जिसमें यह कहा जा रहा था कि भारतीय सेना ने खुद भारत में गुरुद्वारों पर हमला किया है। साहेब महंत साहिब जी गुरुद्वारा के महासचिव बलबीर सिंह ने स्पष्ट शब्दों में पाकिस्तान की इस साजिश का पर्दाफाश किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना इससे नीचे नहीं गिर सकती, और अब गुरुद्वारों पर हमले का झूठा आरोप भारत पर लगा रही है।

बलबीर सिंह ने बताया कि वे खुद उस वक्त गुरुद्वारे में मौजूद थे जब पाकिस्तानी सेना की ओर से दागा गया एक बम उनके गुरुद्वारे की चारदीवारी से टकराया। उन्होंने कहा कि यह कोई एक घटना नहीं थी, बल्कि पाकिस्तान ने हमारे तीन गुरुद्वारों को निशाना बनाया है। बलबीर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की सेना पूरी दुनिया में अपनी करतूतों के लिए बदनाम है और अब वह झूठा दुष्प्रचार कर रही है ताकि सिख समुदाय के मन में भारत के प्रति भ्रम फैलाया जा सके।

उन्होंने दो टूक कहा कि भारतीय सेना का सिख समुदाय पर कभी कोई हमला नहीं हुआ और न ही कभी होगा। पाकिस्तान की ओर से लगातार सीमापार गोलाबारी और आतंक फैलाने की कोशिशों के बीच अब यह नया झूठ फैलाया जा रहा है, जिसे सिख समाज पूरी तरह नकारता है। बलबीर सिंह ने कहा कि सिख समुदाय अपने देश और सेना के साथ खड़ा है और पाकिस्तान के इस दुष्प्रचार से वे कभी भ्रमित नहीं होंगे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img