Delhi Mock Drill: दिल्ली समेत देशभर में मेगा मॉक ड्रिल, आपदा प्रबंधन तैयारियों का परीक्षण

Delhi Mock Drill: दिल्ली समेत देशभर में मेगा मॉक ड्रिल, आपदा प्रबंधन तैयारियों का परीक्षण

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में आज मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। आपदा प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए चिन्हित किए गए कुल 244 जिलों में इस मॉक ड्रिल को एक साथ अंजाम दिया गया। इसका मकसद किसी भी आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्यों की दक्षता को परखना और तंत्र की कमियों को दूर करना था। दिल्ली के पूर्वी जिले के प्रीत विहार स्थित स्कोप मीनार में भी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में दिल्ली पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, दमकल विभाग और आपदा प्रबंधन सहित अन्य सभी जरूरी विभाग सक्रिय रूप से शामिल रहे। प्रीत विहार के एसडीएम संदीप यादव ने बताया कि इस मॉक ड्रिल के दौरान एक हवाई हमले की काल्पनिक स्थिति को आधार बनाया गया था। ड्रिल में यह देखा गया कि हमले के बाद स्कोप मीनार जैसी ऊंची इमारत से घायलों और अन्य लोगों को सुरक्षित कैसे निकाला जाए और किस तरह तत्काल राहत पहुंचाई जाए।

संदीप यादव के मुताबिक, इस मॉक ड्रिल में यह दर्शाया गया कि हवाई हमले की कॉल आने के बाद बिल्डिंग में 10 लोग फंसे हुए थे। इनमें से छह लोग गंभीर रूप से घायल पाए गए, एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग मामूली रूप से जख्मी थे। सभी घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल पहुंचाया गया। मॉक ड्रिल के दौरान यह भी परखा गया कि दमकल कर्मी, एम्बुलेंस सेवा और पुलिस किस तरह आपसी तालमेल से फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालते हैं।

एसडीएम संदीप यादव ने कहा कि इस मॉक ड्रिल के जरिए यह साबित हुआ कि सभी विभाग किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इस तरह के अभ्यास आवश्यक हैं ताकि किसी भी प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदा के दौरान जान-माल के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके। राजधानी दिल्ली में मॉक ड्रिल के दौरान अफसरों की निगरानी में सभी विभागों की प्रतिक्रिया प्रणाली का गहन मूल्यांकन किया गया।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img