उत्तर प्रदेश, नोएडा: किसानों के लीजबैक के 42 प्रकरणों की एसआईटी ने की जांच

अमर सैनी 
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत किसानों के लीजबैक के 42 प्रकरणों की एसआईटी ने जांच की। एसआईटी के अध्यक्ष डाक्‍टर अरुणवीर सिंह बुधवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह के साथ खैरपुर गुर्जर का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इससे जुड़े किसानों से मिले। उनके अभिलेख/साक्ष्य प्राप्त किए। एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जो किसान बुधवार को एसआईटी के मौका मुआयना के दौरान किसी कारणवश मौजूद नहीं थे और अपना अभिलेख नहीं दे सके हैं। वह अगले बुधवार (14 मई 2025) को सुबह करीब 10 बजे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय में एसआईटी के समक्ष अपना दस्तावेज/साक्ष्य और बयान दे सकते हैं।

ग्रेटर नोएडा में आबादी की लीज बैक में गड़बड़ी की शिकायत पर शासन ने यीडा के सीईओ डाक्‍ट अरुणवीर सिंह की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की थी। एसआईटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन से 1451 प्रकरणों में लीज बैक की अनुमति पूर्व में मिल चुकी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इन प्रकरणों की लीज बैक भी कर रहा है। अवशेष 86 प्रकरणों में एसआईटी की जांच चल रही है। एसआईटी की भ्रमण के दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी गिरीश कुमार झा, ओएसडी जितेंद्र गौतम, तहसीलदार सचेंद्र बहादुर सिंह सहित लेखपाल आदि मौजूद रहे। अधिकारियों का कहना है कि जल्‍द ही शेष बचे प्रकरणों में रिपोर्ट लगा दी जाएगी।

रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ न्यूयॉर्क की बारिश में भीगने से बचने के लिए कार की ओर भागे, वीडियो वायरल- देखें

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img