उत्तर प्रदेश, नोएडा: एसआईटी ने बृहस्पतिवार को भी खैरपुर में की लीजबैक प्रकरणों की सुनवाई

अमर सैनी 

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत किसानों के लीजबैक के 42 प्रकरणों पर एसआईटी ने बुधवार को किसानों के पक्ष को सुना। एसआईटी के अध्यक्ष यीडा के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह की उपस्थिति में किसानों के पक्ष को सुना गया। उनसे साक्ष्य प्राप्त किए। उनके बयान दर्ज किए गए।
दरअसल, एसआईटी के अध्यक्ष डॉ अरुणवीर सिंह, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह और पूरी टीम ने बुधवार को खैरपुर गुर्जर का मौका मुआयना किया था। किसी कारणवश कुछ किसान मौके पर नहीं पहुंच सके। अपना साक्ष्य नहीं दे सके। इसे ध्यान में रखते हुए बृहस्पतिवार को भी एसआईटी के अध्यक्ष डॉ अरुणवीर सिंह, एसीईओ सुनील कुमार सिंह, ओएसडी गिरीश कुमार झा और जितेंद्र गौतम समेत अन्य संबधित अधिकारीगण व लेखपाल मौके पर पहुंचे और किसानों के पक्ष को सुना। उनसे साक्ष्य प्राप्त कर बयान भी दर्ज किए। एसीईओ ने बताया कि अगर कोई किसान किसी कारणवश इन दोनों दिनों में एसआईटी के समक्ष नहीं आ सका है , अपने साक्ष्य नहीं दे सका है तो वह आगामी बुधवार (14 मई 2025) को सुबह करीब 10 बजे से दोपहर एक बजे तक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चतुर्थ तल पर स्थित बोर्ड रूम में एसआईटी के अध्यक्ष डॉ अरुणवीर सिंह के समक्ष अपना दस्तावेज/साक्ष्य और बयान दे सकते हैं। बता दें कि ग्रेटर नोएडा में आबादी की लीज बैक में गड़बड़ी की शिकायत पर शासन ने यीडा के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की है। एसआईटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन से 1451 प्रकरणों में लीज बैक की अनुमति पूर्व में मिल चुकी है। अवशेष 86 प्रकरणों में एसआईटी की जांच चल रही है।

रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ न्यूयॉर्क की बारिश में भीगने से बचने के लिए कार की ओर भागे, वीडियो वायरल- देखें

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img