Faridabad: फ़रीदाबाद में बारिश से जलभराव पर मेयर का दावा, नालों की सफाई प्रगति पर

Faridabad: फ़रीदाबाद में बारिश से जलभराव पर मेयर का दावा, नालों की सफाई प्रगति पर

रिपोर्ट: संदीप चौहान

Faridabad:  बीते दिन फरीदाबाद में तेज बारिश के चलते कई इलाकों में जल भराव की स्थिति देखी गई, जहां रेलवे अंडरपास के नीचे एक कार पानी में डूब गई। शहर में हुई जलभराव की तस्वीरों के बीच फरीदाबाद नगर निगम की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने सफाई दी कि पहले के मुकाबले हालात में सुधार हुआ है और ज्यादातर इलाकों में कुछ ही देर में पानी निकाल दिया गया। मेयर ने कहा कि नगर निगम द्वारा लगातार नालों की सफाई करवाई जा रही है और मानसून आने से पहले सभी बरसाती नालों की सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में इस बार ज्यादा जलभराव देखा गया, उन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

पत्रकारों से बातचीत में मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर के मुख्य नालों की सफाई का काम जारी है, जिसकी वजह से अब उन इलाकों में भी जलभराव की समस्या कम हुई है, जहां पहले बारिश के बाद पूरा दिन पानी जमा रहता था। उन्होंने दावा किया कि नगर निगम की सफाई मुहिम के चलते काफी हद तक सुधार हुआ है और आने वाले समय में हालात और बेहतर होंगे। मेयर ने कहा कि इस बारिश ने यह भी साफ कर दिया है कि अब किन-किन इलाकों में और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि नगर निगम के संज्ञान में यह भी आया है कि डेरी संचालक अपने पशुओं का गोबर सीवरेज व नालों में डाल देते हैं, जिससे जलभराव की समस्या बढ़ जाती है। मेयर ने कहा कि डेरी मालिकों को जागरूक करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं और उनके खिलाफ निगरानी भी बढ़ाई जाएगी ताकि नालों की सफाई प्रभावित न हो।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img