उत्तर प्रदेश, नोएडा: करणी सेना और भाजपा के खिलाफ सपा का जोरदार प्रदर्शन

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। दलितों पर हो रहे अत्याचार तथा समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर हुए हमले के खिलाफ आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूड पड़ा। आज सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-19 स्थित नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना तथा प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मांग है कि उत्तर प्रदेश में दलितों पर हो रहे अत्याचारों पर तुरंत रोक लगाई जाए तथा सपा सांसद रामजीलाल के आवास तथा हाल ही में उनके काफिले पर हुए कातिलाना हमले के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए तथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सपा सांसद पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे हमले के पीछे प्रदेश की भाजपा सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है। इसलिए हमलावरों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता, महामंत्री विकास यादव, सपा के वरिष्ठ नेता भीष्म यादव, देवेंद्र सिंह अवाना, जगत चौधरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष रेसपाल अवाना, देवेंद्र गुर्जर, बबलू चौहान, रामवीर यादव, मुन्ना आलम, शालिनी खारी, कालू यादव, रणधीर एडवोकेट, मुकेश वाल्मीकि, मोहम्मद नौशाद, वीरपाल अवाना, टीटू यादव, उदय सिंह, मनोज गोयल, अच्छे मियां, गुलजार अल्वी, संतोष यादव, शिवकुमार यादव, निसार अहमद, संजय यादव, संतोष चौटाला, नितिन वाल्मीकि, महकर तंवर, गौरव यादव, सतबीर गौतम, सुमित, कवित, मनोज गोयल, ओसामा आलम, मयंक कुमार लाल समेत सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img