नई दिल्ली: हिन्दू पर आतंकवादी हमला, सनातन नहीं सहेगा: स्वामी राघवानंद

नई दिल्ली, 24 अप्रैल : श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी राघवानंद ने वीरवार को कहा कि देश में हिंदुओं के प्रति आतंकवादियों का रवैया अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना भी प्रकट की।

स्वामी राघवानंद ने एक बयान के जरिये कहा, कश्मीर के पहलगाम इलाके में हमारे धर्म पर आधारित नाम पूछते हुए कई लोगों पर फायरिंग की गई और निहत्थे हिंदुओं को मौत के घाट उतार दिया गया। इसके विरुद्ध निर्णयात्मक कार्यवाही करने के लिए हमने देश के गृह मंत्री अमित शाह के साथ दिल्ली के सभी सांसदों और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखा है।

यह हमला मात्र हिन्दू पर्यटकों पर नहीं अपितु संपूर्ण भारत की एकता, अखंडता और मानवता के विरुद्ध है। यह हमारे धर्म के प्रति, सनातन धर्म के प्रति बहुत बड़ा कुठाराघात है। वहीं, जगद्गुरु स्वामी योगी महाराज ने कहा, एक ओर हमारा देश विश्व की महत्वपूर्ण अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। दूसरी ओर अनेक लोग महिषासुर की तरह देश की प्रगति के रास्ते को रोकने में लगे हैं। शुक्रवार सुबह हम सभी 9.30 बजे विश्व हिंदू परिषद के साथ जंतर मंतर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा, श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा इस घटना की भर्त्सना करती है और सरकार से आग्रह करती है कि आतंकियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। साथ ही हिंदुओं को आतंकवाद से बचाने और उनकी सुरक्षा के लिए विशेष रूप से उपाय किए जाएं।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img