उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में बड़ा हादसा, फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

Bulandshahar News : (अवनीश त्यागी) जिले के सिकंदराबाद इंडस्ट्रियल इलाके में स्थित लिब्रा इंटरनेशनल कंपनी में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जहां फोम के गद्दे बने वाली लिब्रा इंटरनेशनल कंपनी में अचानक आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। कंपनी में आग की उठ रही ऊंची लपटें और धुएं के गब्बर को देख क्षेत्र में भगदड़ मच गई। सूचना पर सीओ पूर्णिमा सिंह और एसडीएम अग्निशमन टीम को लेकर मौके पर पहुंच गए। अग्निशमन कर्मचारी और पुलिस टीमें फैक्ट्री में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और आग पर काबू पाने में जुट गए।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, लिब्रा इंटरनेशनल कंपनी के मालिक नोएडा के उद्योगपति प्रशांत जैन है। सिकंदराबाद इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित इस कंपनी में फोम के गद्दे बनाए जाने का कार्य होता है। बुधवार की दोपहर फैक्ट्री में अचानक आग लगा गई, आग लगने के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। 3 बजकर 18 मिनट पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिया।हालांकि, आग इतनी विकराल थी कि उसे काबू में करने में काफी समय लगा। आग के कारण फैक्ट्री को भारी नुकसान हुआ है। फैक्ट्री में रखा सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है।

कारणों का नहीं चल सका पता

इसके अलावा कुछ लोग जख्मी भी हुए हैं, जिनको तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। आग के कारण मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोग आग की लपटों को देखकर दहशत में आ गए। आग की लपटे इतनी तेज थी कि लोग दूर से ही आग को देख रहे थे। कुछ लोग तस्वीरें लेते हुए भी नजर आए। मौके पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी ने घटना के कारणों की पुष्टि नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों और नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img