Faridabad Crime: फरीदाबाद: करोड़ों की ठगी करने वाले स्टॉक मार्केट फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार

Faridabad Crime: फरीदाबाद: करोड़ों की ठगी करने वाले स्टॉक मार्केट फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद में स्टॉक मार्केट में निवेश का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह को फरीदाबाद साइबर सेंट्रल टीम ने दबोच लिया है। पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल ठगी मामले में राजस्थान और गुजरात से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी पीड़ितों को स्टॉक मार्केट में मोटे मुनाफे का लालच देकर उनके खाते से पैसे अलग-अलग फर्जी खातों में ट्रांसफर करवा लेते थे। साइबर एसीपी अशोक वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी राजस्थान और गुजरात के रहने वाले हैं। उन्होंने तीन अलग-अलग व्यक्तियों से करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया है।

साइबर टीम को पीड़ितों से शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए इस गिरोह को ट्रैक किया गया और योजनाबद्ध तरीके से पांच आरोपियों को पकड़ा गया। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। एसीपी अशोक वर्मा ने बताया कि यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से लोगों को टारगेट करता था। पहले सोशल मीडिया या कॉल के माध्यम से संपर्क कर भरोसा जीतते थे और फिर स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर लोगों से बड़ी रकम हड़प लेते थे।

पुलिस ने इस मामले में अब तक 1 करोड़ 50 लाख रुपये की ठगी की पुष्टि की है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि ठगी का आंकड़ा इससे कहीं अधिक हो सकता है। साइबर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि स्टॉक मार्केट या अन्य ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म में निवेश करने से पहले जांच-पड़ताल करें और किसी भी अज्ञात व्यक्ति या संस्था के झांसे में न आएं। फरीदाबाद साइबर क्राइम टीम की इस कार्रवाई को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है जिससे आने वाले दिनों में और भी ठगी के मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है।

>>>>>>>>>>

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img