UPSC Topper: नोएडा की प्रीति चौहान बनीं पहले प्रयास में यूपीएससी टॉपर, बिना कोचिंग रचा इतिहास

UPSC Topper: नोएडा की प्रीति चौहान बनीं पहले प्रयास में यूपीएससी टॉपर, बिना कोचिंग रचा इतिहास

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सेक्टर 82 स्थित ईडब्ल्यूएस पॉकेट 12 की रहने वाली प्रीति चौहान ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास कर यह साबित कर दिया कि अगर खुद पर विश्वास हो और मेहनत में कोई कमी न हो, तो सफलता निश्चित है। मंगलवार को जारी हुए यूपीएससी परीक्षा परिणाम में प्रीति का नाम सफल अभ्यर्थियों की सूची में आते ही पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई।

जैसे ही प्रीति अपने घर पहुंची, आरडब्ल्यूए की ओर से उन्हें फूलों का गुलदस्ता और दुपट्टा ओढ़ाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों के साथ मोहल्ले में जुलूस निकाला गया। स्थानीय लोगों ने प्रीति को गर्व की बेटी बताते हुए कहा कि उसने न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

प्रीति चौहान ने बिना किसी कोचिंग के, महज एक साल की कड़ी मेहनत के बल पर यूपीएससी की कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि का श्रेय वे अपने माता-पिता, दोस्तों और आसपास के उन लोगों को देती हैं, जिन्होंने हमेशा उन्हें प्रोत्साहित किया और मुश्किल समय में उनका मनोबल बढ़ाया। अपने अनुभव साझा करते हुए प्रीति ने कहा, “बस खुद पर भरोसा रखो, लगातार मेहनत करो, सफलता जरूर कदम चूमेगी।” प्रीति की यह कामयाबी हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

>>>>>>>>>>

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img